फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire broke out in the shed, 12 goats were burnt to death.

Sultanpur News: छप्पर में लगी आग, 12 बकरियों की झुलसकर मौत

Tue, 10 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the shed, 12 goats were burnt to death.
जयसिंहपुर। मुइली गांव में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सेतू शाह वफाती के एक छप्पर में अचानक आग लगने से छप्पर के अंदर बंधी 12 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि चार बकरियां घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य छप्परों और घरों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

सेतू शाह वफाती ने अपने घर के पास बने छप्पर में सोमवार रात बकरियों को बांध रखा था। सुबह ग्रामीणों ने छप्पर से आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। जब तक लोग पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने में सफल होते, तब तक 12 बकरियां जल चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक राजेश वर्मा और विकास ने झुलसी हुई बकरियों का उपचार किया। पशुपालक सेतू शाह ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार मयंक मिश्र ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।आग के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर पशुपालक को सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग से दो मवेशी झुलसे

कुड़वार। सरकौड़ा के पूरे ईश्वरी पंडित निवासी सत्य प्रकाश की छप्पर की पशुशाला में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर दो भैंस और एक पड़िया गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से छप्पर के नीचे रखा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, आग से करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा वाहिनी के जिला संयोजक उदय मिश्र ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने पशु चिकित्सक से संपर्क कर झुलसे हुए पशुओं के इलाज की व्यवस्था करने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed