फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Financial and administrative rights of village head seized due to misuse of funds

Sultanpur News: धन के दुरुपयोग में ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of village head seized due to misuse of funds
सुल्तानपुर। कूरेभार के चांदपुर सैदोपट्टी ग्राम पंचायत में मनरेगा व अन्य योजनाओं के कार्य में मिले 28.66 लाख रुपये के दुरुपयोग के मामले में डीएम ने कार्रवाई की है। आरोप का सही जवाब न दे पाने के बाद डीएम कुमार हर्ष ने ग्राम प्रधान अमर बहादुर यादव के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। आरोपी पंचायत सचिव लालचंद कोटार्य पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चांदपुर सैदोपट्टी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी से जांच कराई गई थी। जांच में मनरेगा से तालाब खोदाई, नाली निर्माण एवं अन्य योजनाओं के कार्यों में 28.66 लाख रुपये का दुरुपयोग मिलने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब व खर्च की गई धनराशि का साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाने के बाद कार्रवाई की गई है। अंतिम जांच जिला प्रशिक्षण अधिकारी व लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता को सौंप दी है। दाेनों अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed