{"_id":"6043af228ebc3ec79e7bb304","slug":"fifth-testimony-recorded-in-defamation-case-filed-against-smriti-sultanpur-news-lko5682449186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति के खिलाफ दायर मानहानि केस में दर्ज की गई पांचवी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति के खिलाफ दायर मानहानि केस में दर्ज की गई पांचवी गवाही
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से दायर मानहानि केस में शनिवार को पांचवी गवाही एमपी-एमएलए कोर्ट में दर्ज की गई। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की है।
प्रतापगढ़ की निवासी निशानेबाज वर्तिका सिंह ने गत दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप है कि पिछले दिनों अमेठी जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करके मानहानि की थी।
इसी मामले में शनिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में दूबेपुर ब्लॉक के दिखौली गांव निवासी बृजेश सिंह की गवाही दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत ने मामले में अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत कर दी है।