फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   festival

ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन...

Sun, 23 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
festival
बिजेथुआ धाम पर दर्शन करते अनूप जलोटा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर रविवार शाम बिजेथुआ महोत्सव में सुरों की महफिल सजी। भजन संध्या में मशहूर गायक अनूप जलोटा के भजन ‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुन गाने लगी... पर श्रद्धालु झूमने लगे। इसके साथ अनूप जलोटा ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाएं।
विज्ञापन

बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित बजरंग बली के प्राचीन मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भजन संध्या के पूर्व मशहूर गायक अनूप जलोटा ने बजरंग बली के दर्शन किए। दीपों से मकरी कुंड सरोवर व मंदिर परिसर को सजाया गया था। शाम होते ही दीप प्रज्ज्वलित हुए तो अलग ही छटा बिखर गई। भजन संध्या में अनूप जलोटा व मैथिली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में आस-पड़ोस के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक विवेक तिवारी और कादीपुर विधायक राजेश गौतम रहे। पुलिस को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed