फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Female devotee died in accident

Sultanpur News: हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत

Fri, 01 Mar 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Female devotee died in accident
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर निकली कलश यात्रा के दौरान चल रहा डीजे का एक पहिया अचानक नाली में चला गया। इससे डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। वहीं डीजे के नीचे दबकर महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बंधुआकला थाने के पूरे चंदर मजरे मझना गांव के मंदिर से बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा के आगे डीजे चल रहा था। भक्ति गीतों पर लोग थिरक भी रहे थे।
विज्ञापन


मझना गांव के पास से गुजरते समय अचानक डीजे का एक पहिया नाली में चला गया। इससे डीजे पलट गया। डीजे के पलटने के दौरान कलश यात्रा में भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भाग निकले। हादसे के दौरान कलश यात्रा में शामिल रंपू यादव (55) निवासी पूरे चंदर मिश्र मझना थाना बंधुआकला डीजे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से डीजे को हटाया गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका के भाई बनवारी यादव ने दुर्घटना की जानकारी बंधुआकला थाने की पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed