{"_id":"5d35f62e8ebc3e6cef2b1d18","slug":"fddi-students-flutter-when-the-course-closes-sultanpur-news-lko47223824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्स बंद होने पर भड़के एफडीडीआई केे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्स बंद होने पर भड़के एफडीडीआई केे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। फुरसतगंज स्थित एफडीडीआई में लेदर गुड्स एंड एक्सेसरील और रिटेल का कोर्स बंद किए जाने से दूसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रदर्शन पर उतर आए।
कई दिनों तक स्कूल में अनशन करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज विद्यार्थी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए डीएम को अपनी पीड़ा सुनाई।
विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन पर मानसिक शोषण करने के साथ ही बिना नोटिस दूसरे संस्थान को कोर्स ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।
जिले के फुरसतगंज स्थित एफडीडीआई स्कूल प्रबंधन की ओर से बिना पूर्व सूचना के संचालित दो कोर्स (लेदर गुड्स एंड एक्सेसरील और रिटेल) बंद करने व बच्चों को दूसरे संस्थान में शिफ्ट करने की कोशिश पर दूसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भड़क गए।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन की ओर कोई आश्वासन नहीं मिलने और कोर्स बदलने व संस्थान परिवर्तन का दबाव बनाने के बाद बच्चों ने स्कूल में अनशन शुरू किया था।
बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए डीएम प्रशांत शर्मा को अपनी पीड़ा सुनाई। बच्चों ने स्कूल प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही बिना सूचना कोर्स बंद करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विद्यार्थियों ने डीएम से उनका कोर्स संस्थान में ही पूरा कराने समेत स्कूल प्रबंधन की मनमानी की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्र-छात्राओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके कृति सिंह, प्रियांशु, अनुराग व निकिता समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।