{"_id":"650f31858b003622bb064854","slug":"father-and-son-going-to-take-medicine-die-in-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-3135-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत
Sun, 24 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के इसौली स्थित गोमती नदी के पुल पर शनिवार दोपहर बाद हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी रबी उल्ला शनिवार दोपहर बाद बेटे समीर (5) के साथ बाइक से दवा लेने मुसाफिरखाना जा रहे थे। इसौली के गोमती नदी के पुल पर मुसाफिरखाना से पारा बाजार की ओर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों की रबी उल्ला की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रबी उल्ला व समीर बाइक से उछल कर करीब दो सौ मीटर दूर जा गिरे। सिर में अधिक चोट आने के कारण पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर घायलों को सीएचसी बल्दीराय भेजा। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनदासपुर मजरे पिंडारा निवासी शिवम, सुशील व अनिल के रूप में हुई है। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।