{"_id":"5d88fd9c8ebc3e93bb4c62bf","slug":"farmers-will-have-to-register-themselves-online-sultanpur-news-lko4831626183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को स्वयं कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को स्वयं कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में खोले जाने वाले क्रय केंद्रों पर सरकारी दर पर धान बेचने के लिये किसानों को अब स्वयं ही ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण के समय किसान अपना धान बेचने के लिये सुविधानुसार दिन भी निर्धारित कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्राप्त प्रिंटआउट एसएमआई या क्रय केंद्र प्रभारी के पास जमा कर टोकन प्राप्त किया होगा।
सरकारी दर पर एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद से पूर्व शासन की ओर से जारी ऑनलाइन पंजीकरण के निर्देश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
शासन की ओर से जारी नये निर्देश के अनुसार अलग-अलग ब्लॉकों में खुलने वाले सभी एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर सिर्फ उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा, जिन्होंने इसके लिए पहले से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन करवाया होगा।
विज्ञापन
यह व्यवस्था किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए सरकार ने लागू की है। ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 सितंबर निर्धारित की गई है।