{"_id":"66a949c6665d208eb9087e14","slug":"farmers-troubled-by-unannounced-power-cuts-shriram-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-116646-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान : श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान : श्रीराम
Wed, 31 Jul 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले में हो रही बिजली कटौती समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने मंगलवार को कटका खानपुर बाजार के पास महापंचायत लगाई। इसमें जुटे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पंचायत समाप्त हुई।
महापंचायत में पहुंचे मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान हैं। नहरों में पानी कम होने से कुलाबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि किसानों की मांगों का सप्ताहभर में निराकरण न हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सचिव अजय सिंह टुनटुन ने कहा कि अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक किसानों का शोषण कर रहे हैं। अब किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।
जिलाध्यक्ष राम विशाल मौर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस किसानों को प्रताड़ित कर उगाही करने में जुटी है। महापंचायत में किसान नेता जिम्मेदार अधिकारी के आने की जिद पर अड़ गए। तब नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव पंचायत में पहुंचे और अधिशासी अभियंता से बात कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर विद्युत व्यवस्था ठीक हो जाएगी। इसके बाद किसानों ने पंचायत समाप्त की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, ओंकार नाथ शर्मा, सागर सिंह, सियाराम प्रजापति, चौधरी देव शरण वर्मा, रामचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर प्रधानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के तिंदौली फीडर में लगातार आ रही बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार को कई ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने एसडीएम विपिन द्विवेदी व अधिशाषी अभियंता संजय यादव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तिंदौली नया फीडर बनाया गया है। इसके लिए नए उपकरण आए थे, लेकिन कर्मचारियों ने सेमरी फीडर के पुराने उपकरणों को तिंदौली फीडर में लगा दिया। तिंदौली फीडर से चार से पांच घंटे आपूर्ति की जा रही है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान मीनू वर्मा, शेषनाथ, प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार, जीत बहादुर सिंह, गंगाराम, बीडीसी प्रतिनिधि बृजेश कुमार, संतोष तिवारी, आलोक व राम बहादुर आदि मौजूद रहे।