फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers stopped Sainik School work

किसानों ने बंद कराया  सैनिक स्कूल का निर्माण

Tue, 24 Jan 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 24 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped Sainik School work
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कौहार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आंवटित भूमि पर हो रहे सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य को मंगलवार सुबह पहुंचे काश्तकारों ने बंद करवा दिया। काश्तकारों का आरोप है कि यूपीएसआईडीसी ने पूरी कीमत लेने के बाद जिस भूमि का चिह्नांकन स्कूल के लिए किया है, वह उनकी है। काम बंद होने के बाद प्रशासन मामले की पड़ताल में जुट गया है।

विज्ञापन



बीते दिनों केंद्र सरकार की ओर से जिले में सैनिक स्कूल स्थापित कराने के लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी गई थी। केंद्र सरकार की मांग पर प्रशासन ने स्थानीय तहसील के गांव कौहार स्थित यूपीएसआईडीसी की भूमि को सैनिक स्कूल के लिए चिह्नित किया था।
विज्ञापन


केंद्र से जमीन की कीमत देने के बाद बीते दिनों यूपीएसआईडीसी ने राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में 50 एकड़ जमीन पर कब्जा दे दिया था। कब्जा मिलने के बाद कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद रायबरेली की उन्नाव इकाई ने काम शुरू कराया। स्कूल निर्माण का काम शुरू होने के बाद से ही कई किसान अधिग्रहीत भूमि को अपनी बता कर विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने के बाद मंगलवार को एकजुट किसानों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। स्कूल निर्माण का काम बंद होने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed