फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers should earn more profits with less input costs.

Sultanpur News: कम लागत से किसान कमाएं अधिक मुनाफा

Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers should earn more profits with less input costs.
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गोद लिए गए कूरेभार के महिलो आशापुर में किसान चौपाल लगाई गई। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी विभाग के अधिकारियों ने कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने आधुनिक कृषि तकनीकी अपनाने पर जोर दिया। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों को विभाग से संचालित योजना सोलर पंप, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी अधिकारी मत्स्य रमाकांत पांडेय ने तालाबों का पट्टा कराकर मत्स्य पालन से संबंधित निवेश, वितरण तथा मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन

बागवानी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने केला की खेती करने की सलाह दी। इफको के सहायक प्रबंधक विनोद मौर्य ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया के लाभ के बारे में जानकारी दी। गन्ना निरीक्षक कृष्ण देव त्रिपाठी ने गन्ने की दो नवीनतम प्रजाति की बोआई करने पर बल दिया। पशुधन अधिकारी डाॅ. शैलेंद्र सिंह ने पशुओं को समय-समय पर टीकाकरण के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक/नोडल अधिकारी डाॅ. एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल 36 किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed