फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers angry over officers not arriving on hunger strike

Sultanpur News: अनशन में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से किसानों में रोष

Fri, 25 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over officers not arriving on hunger strike
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील परिसर में चल रहे किसानों के अनशन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। अधिकारियों के नहीं आने से किसानों में रोष है। चिकित्सक ने सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच भी की।
विज्ञापन

लंभुआ की उपजिलाधिकारी/ जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला की कार्यशैली से नाराज होकर भाकियू (हिंद) के पांच पदाधिकारी बुधवार से ही तहसील परिसर में अन्न जल त्याग कर अनशन कर रहे हैं। अनशन करने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अनुराग सिंह, देवतादीन यादव व बृजेन्द्र कुमार चौरसिया शामिल हैं। किसानों ने तहसील प्रशासन पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा, तब तक हम लोग अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। कहा कि किसानो की हालत बिगड़ रही है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों का हालचाल लेने नहीं आया, जिससे किसान खफा हैं। अनशन स्थल पर अशोक विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, हृदय नारायण, राम अवध वर्मा, मीरा, बीना, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंभुआ सीएचसी के डॉ अंतरिक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि अभी किसानों की हालत ठीक है। उनके रक्तचाप व शुगर नार्मल हैं। बृहस्पतिवार शाम को उनका चेकअप किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, लंभुआ अब्दुस सलाम खान ने बताया कि तहसील में अनशन की जानकारी है। अनशन स्थल पर दिन- रात पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed