{"_id":"63e935b0bca4c9eb940dd694","slug":"farmers-and-laborers-will-go-to-delhi-in-the-struggle-rally-sultanpur-news-c-13-1-85686-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: संघर्ष रैली में दिल्ली जाएंगे किसान और मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: संघर्ष रैली में दिल्ली जाएंगे किसान और मजदूर
Mon, 13 Feb 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बस स्टेशन स्थित एसएफआई कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और भारत की जनवादी नौजवान सभा की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पांच अप्रैल को होने वाली दिल्ली रैली का पोस्टर रिलीज किया गया।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि सरकार किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की बात से पीछे हट गई है। सरकार के वादों को याद दिलाने के लिए पांच अप्रैल को किसानों-मजदूरों की एक बड़ी रैली दिल्ली में की जाएगी।
जिला संयोजक अशोक शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, सार्वजनिक कंपनियों को बेचने पर पाबंदी लगाने, चार कोड श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग के साथ देश के मजदूर व किसान दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव ओमप्रकाश कोरी ने कहा कि भूमि, भोजन व रोजगार की मांग के साथ जिले के खेतिहर मजदूर इस रैली में शामिल होंगे। डीवाईएफआई के जिला सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों-मजदूरों की इस राष्ट्रीय संघर्ष रैली में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
एसएफआई के राजीव तिवारी ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उत्कर्ष शुक्ल ने कहा कि किसानों और मजदूरों की इस रैली में जिले के वकील भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर राधेश्याम वर्मा, शशांक पांडेय, जवाहरलाल, विकास तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।