फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer killed in wild boar attack

Sultanpur News: जंगली सूअर के हमले में किसान की जान गई

Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in wild boar attack
जयसिंहपुर के परसौहा गांव में वन्य जीव की तलाश करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
जयसिंहपुर। कल्याणपुर और उदयपुर गांव में शनिवार भोर जंगली सूअर ने चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में कल्याणपुर निवासी किसान उदयराज पाल (61) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत है। वन विभाग और पुलिस की टीमें जंगली सूअर की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


उदयपुर निवासी राजेंद्र (25) शनिवार सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। तभी जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। इसके बाद जंगली सूअर ने कल्याणपुर में खेत में चारा काट रहे किसान उदयराज पाल पर हमला कर दिया। ग्रामीणों काे आते देखकर सूअर भाग गया, लेकिन हमले में उदयराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान खेत जा रहे कल्याणपुर निवासी विवेक पाल (18) और परसौहा निवासी प्रिंस गुप्ता (22) पर भी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी जयसिंहपुर मोहम्मद जायर के नेतृत्व में खेतों और संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन जंगली सूअर का पता नहीं चल सका। एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उदयराज खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, विवाहित पुत्र संतोष कुमार और दो विवाहित पुत्रियां हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया है। जंगली सूअर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही थी, तभी सूअर ने फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed