{"_id":"6a4d3f20dd7dad18ca0adb58","slug":"farmer-dies-laborer-suffers-burns-after-coming-into-contact-with-live-current-from-a-utility-poles-stay-wire-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160043-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट से किसान की मौत, मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट से किसान की मौत, मजदूर झुलसा
Tue, 07 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा के सोनावा गांव में मंगलवार दोपहर खेत के पास लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि साथ में काम कर रहा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर विद्युत वितरण निगम के एसडीओ, जेई समेत तीन को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनावा निवासी चंद्रशेखर मिश्र (66) मंगलवार करीब 12 बजे अपने खेत में खाद डाल रहे थे। उनके साथ गांव के ही नन्हकऊ निषाद (55) भी काम कर रहे थे। आरोप है कि खेत के पास लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में करंट दौड़ रहा था। उसकी चपेट में आने से चंद्रशेखर मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हकऊ गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्हें जौनपुर जिले के बदलापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के पुत्र अजय कुमार मिश्र का आरोप है कि खंभे के स्टे वायर में करंट उतरने की शिकायत पहले भी विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से फोन और लिखित रूप से की गई थी। शिकायत की प्राप्ति रसीद भी निगम की ओर से दी गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उनका कहना है कि एसडीओ ने कर्मचारी को कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही थी, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ, जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
अजय मिश्र ने अपने पिता की मौत के लिए विद्युत निगम के एसडीओ श्वेद जमाल, जेई लल्लन पाल, आजाद पांडेय सहित अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका यह भी आरोप है कि निगम की लापरवाही के कारण इससे पहले भी सोनावा गांव में करंट लगने से तीन लोगों की जान जा चुकी है।
चांदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर एसडीओ, जेई समेत तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।