{"_id":"693b031ce6d7f341ce05ea93","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-jolting-machine-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-146133-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झटका मशीन की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झटका मशीन की चपेट में आया किसान, मौत
Thu, 11 Dec 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ। बहमरपुर गांव निवासी हरीराम चौहान (55) बृहस्पतिवार को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए निकले थे। रास्ते में गांव के एक खेत में बिजली से चलने वाली झटका मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो उन्हें एंबुलेंस की मदद से लंभुआ सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसान के भतीजे अखंड प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उनके एक बेटा व पांच बेटियां हैं। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।