{"_id":"57af5c144f1c1bee2cee4681","slug":"farmer-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे रॉड में उतरे करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे रॉड में उतरे करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पोल के स्टे रॉड में उतरे करंट से साढू की बेटी को बचाने के प्रयास में किसान की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जामों थाना क्षेत्र के मठिया बाबूपुर गांव में रामलाल (48) पुत्र पल्टन ससुराल में रहते थे। शनिवार सुबह घर के समीप लगे विद्युत पोल के स्टे रॉड में करंट उतर रहा था। स्टे रॉड के बगल से गुजर रही रामलाल के साढू गोपीचंद्र की बेटी सियापती (18) करंट की चपेट में आ गई।
सियापती को बचाने के प्रयास में रामलाल को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट से सियापती भी झुलस गई। आनन-फानन में परिवारीजन सियापती को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
मठिया बाबूपुर निवासी किसान रामलाल के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी के साथ ही चार बेटी और इकलौता बेटा है। बेटियों में किस्मता, जसमता, शिल्पा, प्रियंका और बेटा मनोज शामिल हैं। रामलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बच्चों के साथ ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।