{"_id":"1b6dcc1da897d98949767ae412201349","slug":"farm-dug-in-search-of-wealth-got-jar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन की तलाश में खोदा खेत, मिला मिट्टी का घड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन की तलाश में खोदा खेत, मिला मिट्टी का घड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़े धन की तलाश में कुछ लोगों ने खेत खोद डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने खेत में खोदे गए गड्ढे व पाटी गई मिट्टी की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को मिट्टी का कच्चा घड़ा मिला है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हरसायन नागापुर गांव निवासी बद्री प्रसाद के खेत में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह फिट लंबी व तीन फिट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। बकायदा गड्ढे के पास ही मिट्टी पाटी गई थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चूंकि रात ज्यादा हो गई थी, लिहाजा एसओ ने चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी घटना स्थल पर लगा दिया था।
गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मिट्टी खोदवाया तो उसके नीचे मिट्टी का टूटा हुआ घड़ा मिला। इस बाबत एसओ ने बताया कि कुछ लोगों ने गड़े धन की लालच में खेत में खुदाई की होगी।