{"_id":"570a83404f1c1b5862c810c8","slug":"family-seeking-body-from-saudi-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से शव भारत लाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से शव भारत लाने की गुहार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
परिवार पालने के लिए सऊदी अरब गए शिवरथ की 21 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के शव को भारत लाने के लिए पत्नी ने भारत सरकार से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शिवरथ बीते 11 अप्रैल 2013 को सऊदी अरब नौकरी करने के लिए गया था। बीते 18 मार्च 2016 को सऊदी अरब से उसके दोस्त कफील ने फोन करके शिवरथ की मौत की सूचना उसकी पत्नी सुशील कुमारी को दी।
विज्ञापन
पति की मौत की जानकारी मिलते ही सुशील कुमारी अपनी सुधबुध खो बैठी। वहीं बेटी कुसुम, खुशबू, रूचि, अंतिमा, अभिषेक और ऋषिकेश को पिता की मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। सुशीला के मुताबिक उसके पति की मौत किसी साजिश का हिस्सा है। सुशीला ने भारत सरकार से पति के शव को देश लाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन