{"_id":"58444d1d4f1c1bb54fa86361","slug":"everybody-enjoyed-good-sunshine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद लिया धूप का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद लिया धूप का आनंद
Amarujala Bureau
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार को मौसम ने फिर एक बार मिजाज बदला। दो दिन बाद रविवार को धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का आनंद लिया। सुबह के समय घने कोहरे से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
कई दिनों से हो रही कड़ाके की ठंड के बाद भी अभी तक शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं जले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दिन में धुंध की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान से धुंध साफ हो जाने से तीसरे दिन धूप निकल आई।
विज्ञापन
उधर, जिले में कई दिनों से कड़ाके की ठंड होने के बाद भी प्रशासन व नगर पालिका ने अभी तक अलाव नहीं जलवाए हैं। इससे राहगीरों और अन्य लोगों को बस स्टेशन, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर ठंड में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दिन में आसमान में धुंध रहने की संभावना है।