फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Every section of the society is helping the needy

समाज का हर तबका कर रहा जरूरतमंदों की मदद

Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Every section of the society is helping the needy
सुल्तानपुर। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में हुए लॉकडाउन के बीच गरीब और मजदूर परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच ऐसे परिवारों की मदद को हजारों हाथ आगे आए हैं। कोई सुबह-शाम खाने का पैकेट बांट रहा है तो कोई राशन का वितरण कर रहा है।
विज्ञापन

गरीबों की मदद में कुड़वार के बच्चों ने भी हाथ बढ़ाया है। कस्बे के आदर्श, आदित्य, प्रखर, श्रद्धा व प्रज्ञा अग्रहरि ने अपना गुल्लक तोड़ कर गायत्री परिवार के डॉ. सुधाकर सिंह के नेतृत्व में वितरित किए जा रहे भोजन के लिए 2,580 रुपये दान किया।
विज्ञापन

वहीं, प्रज्ञा एकेडमी के प्रबंधक दयाराम अग्रहरि ने 10,000 रुपये की आर्थिक मदद की। कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में बच्चों की इस अनूठी पहल की सभी सराहना कर रहे हैं। क्षेत्र के आशीष, राजेश अग्रहरि, नीरज ,प्रेम प्रकाश, नरेंद्र, उमेश मौर्य ने हर व्यक्ति को गरीबों की मदद में आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संस्थान गरीब व भूूखे मजदूर परिवारों के लिए दिन-रात मदद में लगे हैं। शनिवार को दोपहर सेमरी बाजार के प्रेम ज्वेलर्स के संचालक प्रेम सोनी ने क्षेत्र के कई गरीब मजदूरों परिवारों को आटा, चावल, दाल आदि दैनिक उपयोगी घरेलू सामग्री का वितरण किया।
राशन वितरण के समय सेमरी पुलिस चौकी इंचार्ज उमाकांत शुक्ला, सुरेश सोनी, कल्लू मोदनवाल, सूरज जायसवाल मौजूद रहे। उधर, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव में शनिवार को समाजसेवी उग्रसेन सिंह ने कई जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरण किया। उन्होंने सभी परिवारों से आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया।
कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए लायंस क्लब मिडटाउन भी आगे आया है। शुक्रवार की शाम लायंस क्बल मिडटाउन के प्रेसीडेंट डॉ. राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में 50 हजार का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने के लिए जिलाधिकारी सी. इंदुमती को दिया गया।
इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को वितरित करने के लिए 250 मास्क जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा को दिया गया। इस मौके पर लायंस क्लब मिडटाउन के डॉ. डीएस मिश्रा, सरदार बलदेव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर विधायक सूर्यभान सिंह की ओर से शनिवार को एक हजार गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन वितरण की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल व जिला प्रचारक प्रवेश की मौजूदगी में हुई।

इसमें कुछ परिवारों को राशन किट भी वितरित की गई। इस राशन किट में पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो दाल, मसाला का पैकेट, नमक, सरसों का तेल व एक पैकेट साबुन शामिल है। यह खाद्य सामग्री एक परिवार के लिए आठ से 10 दिन के लिए पर्याप्त है। राशन वितरण के समय विधायक प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह व सर्वेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed