फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Every school will have a game, eliminate talent

Sultanpur News: हर विद्यालय में होगा एक खेल, निखारेंगे प्रतिभा

Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Every school will have a game, eliminate talent
सुल्तानपुर। माध्यमिक स्कूलों में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो सकेगी। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा स्कूल में ही निखर सकेगी और अभ्यास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत स्कूलों में खेल का आयोजन किया जाएगा। जिससे गांव की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा 58 अशासकीय सहायता प्राप्त और 248 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल में प्रतिभाग कराने के नियम हैं। खेल की गतिविधियां नाम मात्र की देखने को मिल रही हैं। अब विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना होगा। इससे खिलाड़ियों में प्रतिभा में निखार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में हर विद्यालय को एक खेल का चयन करना है। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबी कूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबाॅल, वॉलीबाॅल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस आदि कई खेल शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर टीम चयनित होगी, जो पहले फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन कर उन्हें जिला व मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक खेल चुनना होगा
विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल योजना संचालित है। खेल प्रतियोगिता के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। हर विद्यालय को अपना एक खेल चुनना होगा।-सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed