{"_id":"5934390c4f1c1b1e10bdd03a","slug":"environment-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की अवैध कटान रुके तो प्रदूषण थमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों की अवैध कटान रुके तो प्रदूषण थमे
Amarujala Bureau
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी को दिक्कतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में वन माफिया कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साल भर के दौरान पेड़ कटान के मामले में 160 केस दर्ज किए गए हैं। वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में वन विभाग ने करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। करीब 20 से अधिक अवैध आरा मशीन संचालकों पर भी कार्रवाई की गई है। इसमें करीब पांच लाख रुपये की लकडियां बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण को लेकर वन महकमा अलर्ट है बावजूद इसके वन माफिया की सक्रियता बरकरार है। जिले में पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की ओर से पौधरोपण का लक्ष्य हर साल भले ही बढ़ाया जा रहा हो, लेकिन पेड़ कटान का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ कटान का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
एक साल के भीतर जिले के अलग-अलग स्थानों पर अवैध पेड़ कटान के करीब 160 केस दर्ज किए गए हैं। पेड़ कटान के केस दर्ज करने के अलावा वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में वन विभाग ने नौ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध आरा मशीन संचालकों पर भी शिकंजा कसा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में संचालित करीब 20 से अधिक अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। छापेमारी में अवैध आरा मशीनों से करीब पांच लाख की लकड़ियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन