{"_id":"67a7a60d41fff71dd8091f24","slug":"englishgraam-pradhaan-ke-aath-padon-ke-lie-hue-37-naamaankan-37-nominations-for-eight-posts-of-village-head-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126943-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्राम प्रधान के आठ पदों के लिए हुए 37 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्राम प्रधान के आठ पदों के लिए हुए 37 नामांकन
Sun, 09 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के शुरू उपचुनाव में शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन ग्राम प्रधान पद के रिक्त चल रहे आठ पदों के लिए 37 नामांकन हुए हैं। बीडीसी के एक पद पर सिर्फ चुनाव की उम्मीद है। नामांकन के बाद चार बीडीसी व 57 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के आसार बन गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में कादीपुर के सरायरानी दो, त्रिलोकपुर नेवादा में तीन, कमरावां में पांच नाम निर्देशन हुए। जयसिंहपुर के राजापुर में प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह पीपीकमैचा के गौरा में प्रधान के लिए तीन, लंभुआ के ढेलहा में तीन, मामपुर ग्राम पंचायत में पांच और दूबेपुर के करौंदिया देहात प्रधान के लिए पांच पर्चे दाखिल हुए हैं।
बीडीसी के उपचुनाव में जयसिंहपुर के हयातनगर में दो नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं, जबकि चार अन्य जगहों कूरेभार, अखंडनगर, कादीपुर के मुड़िलाडीह व मोतिगरपुर के मुड़हा में एक-एक नामांकन आया है। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त चल रहे 59 पदों के सापेक्ष भदैंया के दो ग्राम पंचायतों सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 57 व बीडीसी के चार पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच संबंधित ब्लॉकों में होगी।