फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   English Supply stalled for 11 hours in 40 villages, 50 thousand residents disturbed

Sultanpur News: 40 गांवों की 11 घंटे ठप रही आपूर्ति, 50 हजार आबादी परेशान

Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
English   Supply stalled for 11 hours in 40 villages, 50 thousand residents disturbed
भदैंया के लोलेपुर उपकेंद्र की 33 हजार लाइन ठीक करते कर्मी।  
भदैंया (सुल्तानपुर)। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रहने की समस्या बढ़ती जा रही है। जिले के पयागीपुर के 400 केवीए पारेषण से लोलेपुर उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक रात में टूटकर गिर गया। लोलेपुर और फरीदीपुर उपकेंद्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर बिजली नहीं आनेे सेे 50 हजार की आबादी रातभर गर्मी से परेशान रही। शुक्रवार सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे लोलेपुर उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन का तार तेज धमाके के साथ टूट कर गिर गया। जिससे लोलेपुर व फरीदीपुर उपकेंद्र बंद हो गए। बिजली कर्मियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया तो बिजली लाइन चालू हो सकी। लोलेपुर के ईस्ट फीडर की स्थिति पिछले 10 दिनों से खराब चल रही है। जर्जर तारों से केवल 40-50 वोल्ट की आपूर्ति हो रही है। इतनी कम वोल्टेज में पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। इसी फीडर से जुड़े तीन गांव रामपुर, फतेपुर व शिवनगर में बीते पांच दिन से जंफर कटने से बिजली नहीं आ रही है। अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए लाइनमैन को भेज दिया गया है। आपूर्ति की व्यवस्था सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर व केबल जलने से आपूर्ति ठप

दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग खामियों के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

पकड़ी उपकेंद्र के भाईं फीडर से जुड़े मरखापुर गांव का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार रात में जल गया था। जिसे शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे के बाद बदला गया। करीब 17 घंटे मरखापुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, टीपीनगर उपकेंद्र से जुड़े पयागीपुर मोहल्ले में 400 केवीए पॉवरहाउस के पास लगे ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन का केबल शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे शार्ट-सर्किट के चलते अचानक जल गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। नरायनपुर फीडर के सौरमऊ बैंक काॅलोेनी में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का इंसुलेेटर दग गया। तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान दो हजार की आबादी को गर्मी में कटौती का दंश झेलना पड़ा। अवर अभियंता जियालाल ने कहा कि पयागीपुर में क्षतिग्रस्त केबल बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।
इनसेट
बिजली कटौती से शहरवासी त्रस्त
सुल्तानपुर। शहर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार रात लालडिग्गी, शास्त्रीनगर, चौक, सिविल लाइन, विवेकनगर, निरालानगर, विनोबापुरी, सीताकुंड आदि मोहल्लों में बिजली कटौती की गई। हर दस मिनट में हो रही ट्रिपिंग से लोगोें को रात भर छतों पर टहलना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर विवेकनगर में चांदमारी मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर की केबल जल गया। निरालानगर, करौंदिया, आदर्शनगर में दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
बिजली भरपूर, जर्जर तार व संसाधन बने नासूर
सुरेंद्र वर्मा
सुल्तानपुर। गर्मी बढ़ी तो विद्युत वितरण निगम की साल भर की तैयारियों की कलई खुलने लगी। स्थिति यह है कि पारेषण के पास बिजली पर्याप्त है, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
जरा सा लोड बढ़ने पर जर्जर तार गिर रहे हैं और ट्रांसफार्मर ओवर हीटिंग से फुंक जा रहे हैं। पयागीपुर स्थित विद्युत पारेेषण उपकेंद्र से सुल्तानपुर प्रथम, द्वितीय, कादीपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर डिवीजन के करीब चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए 44 उपकेंद्र और 168 फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है।
अधिशासी अभियंता (पॉवर ट्रांसमिशन) रवि कुमार ने बताया कि जिले की क्षमता 509 मेगावॉट की है। जिसमें 11 जून को वर्ष की अधिकतम 324 मेगावॉट बिजली आपूर्ति की गई। जिले में बिजली की कमी नहीं है। वितरण प्रणाली की कमी के चलते पूरी क्षमता के साथ आपूर्ति नहीं हो पाती है। संवाद



फुंक चुके हैं 495 ट्रांसफार्मर

बिजली विभाग में जिले में आपूर्ति बेहतर होने के लिए गर्मी से पूर्व तैयारियोें का दावा करता है। इसके बाद भी गर्मी बढ़ते ही संकट गहरा जाता है। 15 दिनों में शहर से लेकर गांव तक पांच 495 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। केबल जलने व तार गिरने जैसी समस्या रोज की है। लोड बढ़ते ही फाल्ट आ जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि गर्मी में जहां-जहां ओवरलोड है, वहां पर क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed