{"_id":"67b0bb574aa9b41ac607ecde","slug":"english-paper-was-simple-unseen-passage-made-it-complicated-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127286-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सरल था अंग्रेजी का पेपर, अनसीन पैसेज ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सरल था अंग्रेजी का पेपर, अनसीन पैसेज ने उलझाया
Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का आगाज शनिवार को हुआ। जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। सुबह 9:00 बजे से चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। जब परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे तो उनके चेहरे पर परीक्षा का तनाव साफ दिख रहा था। परीक्षा देकर निकले तो उनके चेहरे खिले थे।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद नगर में परीक्षा देकर निकली 10 वीं की छात्रा शुभी मिश्रा ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर बहुत ही सरल आया था, सारा सेलेब्स एनसीईआरटी से आया। छात्रा सिद्धि सिंह, माही मिश्रा और क्षमा ने बताया कि 10 वीं में तीन सेट का अंग्रेजी पेपर आया था। इसमें 11 सवाल आए थे। कोई भी सेट कठिन नहीं था, सेट नंबर तीन सबसे सरल था।
केंद्रीय विद्यालय, अमहट में परीक्षा देकर निकली 10 वीं की छात्रा पलक पांडेय ने बताया कि सेट नंबर एक का 9वां प्रश्न सब्जेक्ट पार्ट थोड़ा उलझाने वाला था। हालांकि कुल मिलाकर पेपर बहुत ही सरल था।
विज्ञापन
इंटरप्रेन्योरशिप का पेपर था सामान्य
12वीं के छात्र आदित्य ने बताया कि इंटरप्रेन्योरशिप का पेपर सामान्य था। बताया कि सेट नंबर चार का 29वां सवाल गलत था। जबकि, 12 वीं की रागिनी मिश्रा, श्रेया व लक्ष्मी कसौधन ने बताया कि पेपर सामान्य आया था। सारे सवालों के जवाब आसानी से हल हुए। वहीं कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि इंटरप्रेन्योरशिप के अलग-अलग चार सेट आए हुए थे।