फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   English Bridge on the brink of completion, land acquisition not for access road

Sultanpur News: पुल पूरा होने की कगार पर, पहुंच मार्ग के लिए नहीं हुआ भूमि अधिग्रहण

Wed, 25 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
English   Bridge on the brink of completion, land acquisition not for access road
गोमती नदी के गुदरा घाट पुल का जायजा लेते डीएम व सीडीओ। 
सुल्तानपुर। गोमती नदी के गुदरा घाट पर निर्माणाधीन पुल पूरा होने की कगार पर है, लेकिन अभी तक इसके पहुंच मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहीत नहीं हुई। मंगलवार को निरीक्षण में डीएम ने भूमि अधिग्रहीत नहीं होने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार कादीपुर को जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम कुमार हर्ष व सीडीओ अंकुर कौशिक ने सूरापुर-विजेथुआ व कोइरीपुर मार्ग के बीच गुदरा घाट के गोमती नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। पुल के निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री सीमेंट, मोरंग, गिट्टी व सरिया का गुणवत्ता परीक्षण थर्ड पार्टी से कराने के निर्देश दिए। थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण 2146.38 लाख रुपये से कराया जा रहा है। इसमें पुल निर्माण, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य की राशि शामिल है। पुल के दोनों तरफ संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में डीएम ने सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed