{"_id":"636949313200d07e031c8e5b","slug":"encounter-sultanpur-news-lko6560803147","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पुलिस ने लंभुआ क्षेत्र में जीयनपुर जंगल में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोचा है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बदमाश एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था।
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान पृथ्वीपाल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पृथ्वीपाल अपने गांव की रहने वाली 55 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित था। यह घटना गत शुक्रवार की रात हुई जब महिला घर के बाहर सोई थी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करने के साथ मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पृथ्वीपाल के जीयनपुर जंगल में छिपे होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक चंद्रभान वर्मा की टीम तलाश करने पहुंची थी।
पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर पृथ्वीपाल तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में पृथ्वीपाल के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया। मुठभेड की सूचना मिलने पर एसपी सोमेन बर्मा और एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा और पीड़िता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।