फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Employment information will be available with one click on the portal

Sultanpur News: पोर्टल पर एक क्लिक से मिलेगी रोजगार की जानकारी

Thu, 25 Apr 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Employment information will be available with one click on the portal
सुल्तानपुर। जिले के 343 माध्यमिक विद्यालयों में रोजगारपरक शिक्षा व कॅरियर गाइडेंस के लिए पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग व यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में बने पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचियों के आधार पर उपलब्ध रोजगार व उससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी। पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए रोजगार से संबंधित जानकारी अपलोड की गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कॅरियर सेल का गठन किया जाएगा। कंप्यूटर व वैज्ञानिक अभिरुचि वाले शिक्षक को कॅरियर गाइडेंस पोर्टल समिति का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। विद्यालय में कक्षा नौ से 12वीं तक के चार विद्यार्थियों का कॅरियर क्लब बनाया जाएगा जो पोर्टल पर प्रति वर्ष सदस्य के तौर पर नामित रहेंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पोर्टल पर विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनवाएंगे। यूनिक आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर विद्यार्थी पंख पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। पोर्टल पर कॅरियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेज और छात्रवृति के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी प्रधानाचार्य व शिक्षक से भी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी कॅरियर संबंधी अपनी समस्या और आशंकाओं को दूर करने के लिए इस पोर्टल का उपयोग करेंगे। विद्यार्थियों को सही कॅरियर चुनने में यहां मदद मिलेगी। विभिन्न रोजगार की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed