फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Employees stage dharna

सड़क पर उतरा पंचायतराज महकमा

Fri, 10 Jun 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 10 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Employees stage dharna
कर्मचारियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

ग्राम विकास विभाग के कार्यों से मुक्ति दिलाते हुए अपने विभागीय कार्यक्रम संचालित करने का पूर्ण अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायतराज सेवा परिषद के अधिकारी/कर्मचारी सड़क पर उतर पड़े। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में एक दिवसीय धरना देने के बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।

विज्ञापन


पंचायतराज विभाग कर्मियों को (डीपीआरओ से लेकर सफाई कर्मी तक) शासन के आदेश पर ग्राम विकास विभाग से समन्वय बनाकर काम करना पड़ता है। अरसा पूर्व से चली आ रही इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पंचायत राज सेवा परिषद आगे आया है। संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन


धरना सभा को संबोधित करते हुए डीपीआरओ एसबी सिंह ने कहा कि शासन की ओर से 1987 में जारी एक आदेश के बाद गठित ग्राम्य विकास विभाग ने पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाकर रख दिया है। आलम यह है कि काम हमारे कर्मी करते हैं लेकिन श्रेय और मानदेय ग्राम विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ ने कहा कि इस व्यवस्था को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  धरना प्रदर्शन में एडीपीआरओ आशुतोष कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशांत कुमार शुक्ल, रामजी प्रसाद मिश्र, नंदलाल मिश्र, अंकुर बरनवाल, आरपी सिंह, ऊधव सिंह सहित पूरे जिले के एडीओ पंचायत व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed