फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity was out for three hours in Amethi SDM Colony

Sultanpur News: अमेठी एसडीएम कॉलोनी में तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 28 Sep 2025 06:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for three hours in Amethi SDM Colony
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय सहित अन्य उपकेंद्रों पर शनिवार को दिनभर बिजली कटौती हुई। विद्युत उपकेंद्र अमेठी से जुड़ी एसडीएम कॉलोनी में तीन घंटे बिजली कटौती के कारण दो हजार से अधिक लोगों ने परेशानी झेली।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रिपिंग परेशानी का सबब बनी हुई है। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के एसडीएम कॉलोनी की आपूर्ति शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक बाधित रही। इस दौरान दुर्गापुर, अंतू मार्ग पर भी बिजली आपूर्ति ठप रही। कूलर, एसी बंद होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारी आकाश ने बताया कि बिजली कटौती के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


करीब तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा गौरीगंज, पीठीपुर, खेरौना, बेनीपुर, भादर, भेटुआ सहित अन्य उपकेंद्रों में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। जेई अमृतलाल ने बताया कि एसडीएम कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर तक लाइन मरम्मत की जा रही है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed