फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity Crisis in Sultanpur

रात भर बंद रहा केएनआई उपकेंद्र

Mon, 24 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मेन लाइन में आई खराबी से रविवार की शाम से केएनआई उपकेंद्र बंद हो गया। एक बार करीब 15 मिनट चलने के बाद बंद हुआ उपकेंद्र रात भर नहीं चल सका। बिजली नहीं रहने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह करीब 10 बजे 33 हजार वोल्ट की लाइन का फॉल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन

रविवार को करीब साढ़े नौ बजे मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया अर्धशहरी केएनआई उपकेंद्र चालू होते ही फिर बंद हो गया।

थोड़ी देर बाद जंपर की फॉल्ट दूर करके जैसे ही उपकेंद्र को चालू किया गया अचानक 33 हजार वोल्ट की लाइन शहर के शास्त्रीनगर में टूटकर गिर गई। मेन लाइन का तार टूटकर गिरने से उपकेंद्र तुरंत बंद हो गया। घंटे भर ढूंढने के बाद फॉल्ट का पता बिजली कर्मियों ने लगा लिया, लेकिन उसे दूर नहीं किया जा सका। तार ठीक नहीं होने से केएनआई उपकेंद्र रात भर बंद रहा। सब स्टेशन बंद रहने से शहर के कुछ हिस्सों समेत ग्रामीण क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी बिजली को लेकर परेशान रही।
विज्ञापन


एसडीओ एके सिंह ने बताया कि मेन लाइन में खामी की वजह से रात में दिक्कत दूर नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मेन लाइन का फॉल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल की गई। रात भर केएनआई उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली नहीं रहने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed