{"_id":"648f467fefce9723150ea557","slug":"electric-shock-to-a-population-of-26-lakhs-sultanpur-news-c-13-1-295585-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 26 लाख की आबादी को बिजली का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 26 लाख की आबादी को बिजली का झटका
Sun, 18 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक करीब 26 लाख की आबादी परेशान रही। ओवरलोडिंग से कई उपकेंद्र व फीडर बंद हो गए। कुछ मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉल्ट से रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के शास्त्रीनगर में केबल फुंकने से लोग रात में ही पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। मोहल्ले में पानी की दिक्कत को देखते हुए नगर पालिका से टैंकर मंगवाया गया।
गर्मी बढ़ने से बढ़ी बिजली की खपत से कटौती की चपेट में पूरा जिला आ गया है। शहर के शास्त्रीनगर में शनिवार को केबल फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन पहले दो ट्रांसफार्मर फुंकने से कुछ हिस्से की आपूर्ति बंद रही। इसके बाद गर्म होकर केबल फुंकने से आपूर्ति बंद होते ही रात को लोग पुलिस चौकी शास्त्रीनगर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों को पुलिस कर्मियों ने शांत कराया।
शनिवार देर शाम केएनआई उपकेंद्र की एचटी लाइन का तार टूटने से सबस्टेशन बंद हो गया था। रात में कर्मियों को भेजकर फॉल्ट ठीक कराया गया। ट्रांसपोर्ट नगर के रानीगंज का ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल की गई। महुअरिया में एक ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इसकी वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। इसके साथ ही शहर में कई अन्य जगहों पर केबल फुंकने व तार टूटने से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
शनिवार की रात से लेकर रविवार तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस वजह से शहर में 15 से 20 घंटे की आपूर्ति मोहल्लेवार कई चरणों में मिल सकी। ग्रामीण क्षेत्र के कुड़वार क्षेत्र में दिन भर लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। धनपतगंज, दियरा, करौंदीकलां, अखंडनगर बल्दीराय, भटमई, धम्मौर, शिवगढ़, चांदा, हलियापुर में बार-बार कटौती होती रही। कई चरणों में ग्रामीणों को पांच से लेकर छह घंटे ही आपूर्ति मिल सकी। ट्रिपिंग से सभी काम बाधित हो गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आटा, तेल मिल व अन्य मशीनें नहीं चल पा रही हैं। बिजली से संचालित नलकूपों से सिंचाई बंद हो गई है। इससे किसानों को महंगे दामों पर सिंचाई करनी पड़ रही है। सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में 24, तहसील में 20 व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की आपूर्ति के दावे की हवा निकल गई है। शास्त्रीनगर निवासी अनिल सिंह, विजय यादव, संजय सिंह, पवन द्विवेदी ने बताया कि रात में कंट्रोल रूम का नंबर नहीं उठता है। इस वजह से समस्या और बनी है।