{"_id":"5fb2b2d58ebc3e9b9775118d","slug":"electoral-roll-will-be-reviewed-from-today-sultanpur-news-lko5502578180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होगा। आलेख्य प्रकाशन के लिए जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसीलों में चार महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उप जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्वाचन आयोग 17 नवंबर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है। नए मतदाता बनाने व मृतकों का नाम सूची से काटने और संशोधन का कार्यक्रम आलेख्य प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगा।
आयोग के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला मुख्यालय समेत पांच महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर राणा प्रताप पीजी कॉलेज, जयसिंहपुर तहसील में सीता देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बल्दीराय में हर्ष महिला पीजी कॉलेज देहली, लंभुआ के संजय गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय व कादीपुर के संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 15 दिसंबर तक नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की व्यवस्था ऑनलाइन भी है।