{"_id":"61dc74e806e444779c2fc769","slug":"election-sultanpur-news-lko6128955190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं का भय दूर करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं का भय दूर करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र को भ्रमण करेंगे। वे मतदान के पहले ऐसे केंद्रों के मतदाताओं से बात करके डर की वजह जानेंगे। साथ ही उन्हें निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
आयोग ने विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लागू करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के कराने के लिए दायित्व सौंप दिया है। चुनाव के पहले आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने जिले के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भय का वातावरण दूर करने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में इसकी जिम्मेदारी प्राथमिक तौर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी है। आदेश के मुताबिक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के प्रत्येक संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव के पूर्व भी पहुंचना होगा।
इन केंद्रों के आसपास के मतदाताओं से उन्हें बात करनी होगी। बात करके भय के वजह का पता लगाना होगा। साथ ही ऐसे मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करना होगा। इस कार्य की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिटर्निंग ऑफिसर के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी। आयोग का आदेश मिलने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन बी प्रसाद ने संबंधित को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अनुपालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन बी प्रसाद ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां के मतदाताओं का भय दूर करने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी भी संबंधित मतदान केंद्रों पर जाएंगे।