फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Election

28 जुलाई को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Election
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन का आगामी चुनाव 28 जुलाई को कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) की बैठक में चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई। सचिव व ऑडिटर की वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट में भिन्नता दिखाई पड़ी। वकीलों ने वार्षिक आय-व्यय की रिपोर्ट पास कर दी। चुनाव तिथि घोषित होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में स्थित नवनिर्मित पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी बाजपेयी अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन की एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) आयोजित की गई। एजीएम में वार्षिक आय-व्यय से संबंधित सचिव रामतीर्थ दुबे व ऑडिटर सदाशिव तिवारी की ओर से पेश की गई क्रमश: सचिव व ऑडिटर रिपोर्ट पर वकीलों ने अपनी राय रखी। सचिव व ऑडिटर की रिपोर्ट में भिन्नता दिखाई पड़ी। इस पर वकीलों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

कई वकीलों ने इसका समर्थन किया, जबकि कई ने विरोध किया। हंगामेेे के बीच दोनों रिपोर्ट पास की दी गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने आगामी वार्षिक चुनाव तिथि की घोषणा कर दी। घोषित कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा। दूसरे दिन सुबह 10 बजे से मतगणना कराई जाएगी। 30 जुलाई को साधारण सभा की बैठक में चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। एजीएम को पूर्व अध्यक्ष रामविशाल तिवारी, महेंद्र शर्मा, नरोत्तम शुक्ल, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह समेत कई वकीलों ने संबोधित किया। इस मौके पर सह सचिव प्रशासन रमेश चंद्र पांडेय, पूर्व सचिव नागेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, धनंजय दुबे, सुभाष चंद्र तिवारी, योगेंद्र प्रताप सिंह, राम अछैवर तिवारी, द्वारिका दुबे, इंद्र कुमार शुक्ल, अनिल दुबे, संजय तिवारी, राजेश दुबे, रवि पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची व 10 जुलाई को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 16 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके दूसरे दिन पर्चों की जांच व वापसी हो सकेगी। 18 जुलाई को पर्चों की जांच करने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

खुर्शीद क्लब मैदान में स्थित नवनिर्मित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी अधिवक्ता सभागार में आगामी बार एसोसिएशन चुनाव कराया जाएगा। यहीं पर मतगणना व निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed