फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Election in Amethi today

60,112 मतदाता चुनेेंगे शहर की सरकार

Tue, 21 Nov 2017 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 21 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Election in Amethi today
पोलिंग पा‌र्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला

नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में बुधवार को 60,112 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक चलने वाली वोटिंग के बाद अध्यक्ष पद के चार व सभासद पद के 72 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 431 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। निकाय चुनाव में जिला प्रशासन ने 18 बूथों को संवेदनशील घोषित किया है। 

विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में चुनावी महासंग्राम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद पर 12 व 25 सभासद पद के लिए 186, नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद पर 15 व सभासद के 25 पद के लिए 85, नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के लिए छह व सभासद के 12 पद के लिए 63 तथा नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद के 10 पदों के लिए 57 समेत कुल 431 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


बुधवार को गौरीगंज व जायस के 25-25, नगर पंचायत अमेठी के 12 व मुसाफिरखाना में दस मतदेय स्थल पर 60,112 मतदाता वोट डालेंगे। डीएम योगेश कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वाले 18 बूथों को संवेदनशील व अति संवेदनशील मानते हुए यहां मतदान की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ अतिसंवेदनशील प्लस बूथ की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए निकाय क्षेत्र को चार सुपर जोन, छह जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस महकमे की ओर से भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि सभी थानों पर थानाध्यक्ष के साथ न्याय पंचायतवार रिजर्व एसओ, क्लस्टर मोबाइल टीम के साथ ही दो-दो रिजर्व पुलिस पार्टी चुनाव के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगी। किसी भी बूथ पर बवाल व विवाद की सूचना मिलते ही 15 मिनट के भीतर फोर्स पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed