फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly bike rider dies after falling into pit

Sultanpur News: गड्ढे में गिरने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after falling into pit
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा गांव के पास शनिवार की रात निमंत्रण से घर लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर निवासी राम प्रसाद सिंह (60) शनिवार की रात बाइक से थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा गांव में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में गए थे। रात करीब 8:00 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में राजकीय उद्यान के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक सहित वह सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन कर पता किया तो पता चला कि वह घंटे भर पहले घर के लिए निकले हैं। इसके बाद परिजनों ने राम प्रसाद को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद रामपुर बिरतिहां गांव के पास गड्ढे में बाइक के नीचे मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजन शव को बाहर निकाल कर घर ले गए। रविवार दोपहर बिना पोस्टमार्टम कराए ही दियरा राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पत्नी उषा देवी के अलावा दो पुत्र फौजदार सिंह और संदीप सिंह हैं। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed