फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight thousand candidates are absent in Sultanpur

सुल्तानपुर में आठ हजार अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 08 Nov 2015 10:59 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल की रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा से 8,839 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 45 परीक्षा केेंद्रों पर 15,998 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक महकमा लगा रहा। शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार को सुबह 11 से एक बजे तक आयोजित चकबंदी लेखपाल की भर्ती परीक्षा से 8,839 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर 15,998 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा दी। चकबंदी लेखपाल के लिए जिले को 24,837 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं का इंतजाम किया था।
विज्ञापन


परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के गैरहाजिर रहने के बाद भी कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं रहीं। सुबह भीड़ बढ़ने से शहर समेत कई जगहों पर जाम की स्थिति रही। भारी भीड़ के चलते पुलिस जाम खुलवाने में बेबस नजर आई। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए रविवार की सुबह से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगे रहे। नामित जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों व जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक विनय यादव ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने व्यवस्थाओं को देखा। नोडल अधिकारी डीएस उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में 64 फीसदी अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद शांतिपूर्ण परीक्षा होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed