{"_id":"606747a38ebc3ec89a5c6a07","slug":"eight-in-sultanpur-four-in-amethi-found-corona-positive-sultanpur-news-lko5723710150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में आठ और अमेठी में चार मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में आठ और अमेठी में चार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर/गौरीगंज। कोरोना वायरस का संक्रमण दोनों जिलों में लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही एक्टिव केसों में संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को सुल्तानपुर में आठ और अमेठी जिले में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य विभाग जांच पर भी जोर दे रहा है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सुल्तानपुर में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेशन के साथ ही अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की जांच के लिए भेजे गए 848 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। इसमें से छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में की गई 2037 लोगों की एंजीटन जांच में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर एल-टू हॉस्पिटल अमहट में भर्ती सात लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमेठी में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। जांच के दौरान चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक संग्रामपुर के बढ़ईपुर मिसरौली, शाहगढ़ के गंगाराम पांडेय का पुरवा, भेटुआ व अमेठी के टेरी गांव के एक-एक लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है। संक्रमण नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ अभियान संचालित कर टीकाकरण किया जा रहा है।