{"_id":"5ee796238ebc3e42d966d4b4","slug":"eight-found-corona-positive-including-mother-daughter-and-two-real-sisters-sultanpur-news-lko526123373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी व दो सगी बहनों समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी व दो सगी बहनों समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को मां-बेटी व दो सगी बहनों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में दो परिवार के लोग पहले ही पॉजिटिव मिल चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया है। आठ नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से 10 जून को घर लौटी शहर के करौंदिया मोहल्ले की मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
बल्दीराय तहसील के महोली पूरे गंगा पांडेय का पुरवा गांव निवासी दो सगी बहनें कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों दिल्ली से सात जून को लौटी हैं। सगी बहनों का भाई पहले ही संक्रमित मिल चुका है। हलियापुर के तिरहुत बाजार निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
युवक भी 14 जून को दिल्ली से ट्रेन से घर आया है। 11 जून को मुंबई से घर पहुंचे लंभुआ के देवरी निवासी एक प्रौढ़ भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रौढ़ को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
13 जून को उसे लखनऊ रेफर किया गया था। कोतवाली नगर क्षेत्र के चुनहा एक युवक की पत्नी भी पॉजिटिव मिली है। मुंबई से घर आया युवक पहले ही पॉजिटिव पाया गया था। आठ जून को मुंबई से बस से घर लौटा लंभुआ के जमखुरी निवासी एक प्रौढ़ भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसका साथी पहले ही पॉजिटिव मिला था।
सीएमओ ने बताया कि 135 सैंपलों की जांच में आठ मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है।