फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   eight bigha paddy ash

आग से आठ बीघे धान की फसल राख

Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
eight bigha paddy ash
गोसाईगंज के गनेशपुरकैथौली गांव में आग से जल रही धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से खलिहान में रखी आठ बीघे धान की फसल व चार मकान जलकर राख हो गए। आग से एक मवेशी की मौत हुई है। आग की दोनों घटनाओं में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलवा गांव निवासी शिवपूजन के कच्चे मकान में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के मो. सईद के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सईद के मकान से सटा मो. जामिन व मो. कादिर का कच्चा मकान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से मो. सईद की एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक चारों मकानों को मिलाकर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शनिवार को राजस्व कर्मी अनिल यादव व सुशील त्रिपाठी ग्रामीणों की सूचना मलवा गांव पहुंचे।

राजस्व कर्मियों ने वहां हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। उधर, गोसाईंगज थाना क्षेत्र के गनेशपुर कैथोली गांव में सदलू ने गांव के घेर्राऊ मिश्रा व कामता प्रसाद मिश्रा से बटाई पर खेत लेकर उसमें आठ बीघे धान की फसल तैयार की थी।


कटाई के बाद आठ बीघे की धान की फसल खलिहान में रखी थी। शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई। आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सदलू ने गोसाईगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed