फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   education

महाविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा प्रोफेसर का पदनाम

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
सुल्तानपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोफेसर पदनाम देने व पीएचडी उपाधि प्राप्त प्राध्यापकों को पांच वेतन वृद्धि अतिरिक्त देने की डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ ने खुशी जताई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पांच अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन हुआ था। मांगों के समर्थन में आगामी 28 अक्तूबर को विधानसभा घेराव की भी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में लंबी अवधि से चल रही मांग को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अमलीजामा पहनाने की घोषणा की है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षकों को प्रोफेसर पदनाम देने व पीएचडी उपाधि धारी प्राध्यापकों को पांच वेतन वृद्धि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि शेष मांगों के संबंध में वार्ता एवं संघर्ष का क्रम जारी रहेगा। शिक्षकों के संघर्ष की वजह से ही मांगें मानी गई हैं। संगठन के महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed