{"_id":"5d3893878ebc3e6ca435e775","slug":"e-rickshaw-dropped-trees-three-injured-including-driver-sultanpur-news-lko472602278","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, चालक सहित तीन घायल
विज्ञापन
अमेठी। सुल्तानपुर-अमेठी राजमार्ग पर बुधवार को बारिश के चलते सड़क किनारे स्थित एक पुराना आम का पेड़ धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में एक ई-रिक्शा आ गया।
हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की सुबह बारिश के दौरान कोतवाली क्षेत्र के अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर आवास विकास कॉलोनी के समीप सड़क किनारे स्थित एक आम का पेड़ अचानक गिर गया।
इस बीच अमेठी से धम्मौर की ओर सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी चालक रामअचल (55), कर्मराज (30) निवासी बेनीपुर और मुसवापुर गांव निवासी मनोज कुमार (35) दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
राजमार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन बेनीपुर-रामनगर मार्ग से निकलते दिखाई पड़े।