{"_id":"633b29439ffa46291b6be686","slug":"durga-pooja-pandals-filled-with-light-and-dhoop-aarti-and-pujan-on-full-swing-sultanpur-news-lko651333871","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी और धूप दीप की खुशबू से नहाए पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी और धूप दीप की खुशबू से नहाए पूजा पंडाल
विज्ञापन
सुल्तानपुर के गल्लामंडी में स्थापित की गई अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के विभिन्न पंडालों में रविवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ मां भगवती के विभिन्न रूपों के मूर्तियों की स्थापना की गई थी। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की नेत्र प्रतिष्ठा (आंख की पट्टी खोली गई) हुई। माता रानी का नेत्र पट खुलने के बाद सोमवार को ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत भी हो गई। शाम होते ही पूरा शहर व देवी पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी के अलावा धूप दीप की खुशबू से जगमग हो उठे।
पंडालों में दिन भर पूजा पाठ के बाद देर शाम को नेत्र प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद समिति से जुड़े लोगों व शहरवासियों ने रात की आरती के साथ माता रानी के विभिन्न रूपों का दर्शन किया। शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से की गई लाइटिंग आकर्षक छटा बिखेर रही है। देश व विदेश की विभिन्न धार्मिक स्थलों की अनुकृति के बन रहे विशाल पंडालों की सजावट खास है।
शाम होते ही दीवानी तिराहा, बस स्टेशन, सब्जी मंडी, चौक, घंटाघर, ठठेरी बाजार, गभड़िया समेत अन्य जगहों पर स्थापित देवी पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। रोड के किनारे झूमरयुक्त विभिन्न रंगों में जल-बुझ रही लाइटें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन
शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए 130 देवी पंडाल सजाए गए हैं। कई पंडालों में माता रानी के पास सजी लाइटिंग श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। मंगलवार को नवमी के दिन सभी देवी पंडालों के पास हवन-पूजन किया जाएगा। पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन होगा।

सुल्तानपुर दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए लगाई जा रही लाइटें।- फोटो : SULTANPUR