{"_id":"5e0f7a1c8ebc3e87fd1f1b69","slug":"dumper-crushed-two-bike-riders-sultanpur-news-lko5011278199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने रौंदा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डोडापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा गांव निवासी संतोष कुमार (30) पुत्र अमर बहादुर विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की शाम गांव के ही सोनू विश्वकर्मा (26) पुत्र विदेश्वरी विश्वकर्मा के साथ बाइक से कटका बाजार गया था।
रात में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते में डोडापुर गांव के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक संतोष के पिता अमर बहादुर विश्वकर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया है।