{"_id":"5f8b1aa18ebc3e9c0724b0d0","slug":"driver-dies-in-a-collision-between-two-trucks-sultanpur-news-lko5457681100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तिंदौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय चालक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि खलासी का उपचार चल रहा है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार से गल्ला लादकर एक ट्रक वजन कराने के लिए तिंदौली स्थित धर्मकांटा पर गया था। ट्रक ड्राइवर धर्मकांटा से रोड पर ही पहुंचा था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उसे टक्कर मार दिया।
टक्कर मारने के बाद दूसरे ट्रक के चालक और खलासी वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए, जबकि गल्ले से लदे ट्रक के ड्राइवर मोइन (52) पुत्र भूरा निवासी मोहनगंज थाना देवरनिया जिला बरेली व खलासी आजाद (35) पुत्र नवीन अहमद निवासी रिझोला चौधरी थाना नवाबगंज जिला बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकर नगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक की हालत को नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन मोईन को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।