{"_id":"66788d579379386bf3058c14","slug":"dr-resolved-to-follow-the-ideals-of-shyama-prasad-mukherjee-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-115028-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने रविवार को उन्हें याद किया। भाजपाइयों ने उनकी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा ने 26 मंडलों के 1900 बूथों पर डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद उद्यान में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 व 35 A को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। संचालन नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा ने किया। इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, विजय त्रिपाठी, शशीकांत पांडेय, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, आलोक आर्या, आशीष सिंह रानू, आकाश जायसवाल, बबिता तिवारी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।