{"_id":"65d11b93f4c62a45300992b8","slug":"dowry-harassment-case-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109831-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Sun, 18 Feb 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली कादीपुर की पुलिस ने सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी अखिलेश तिवारी ने अपनी पुत्री रिया देवी की शादी छह मई 2018 को दोस्तपुर थाने के कुम्ही गांव के लक्ष्मी नारायण पांडेय उर्फ राजू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज मिलने का ताना मारने लगे। इसके अलावा अक्सर मारपीट भी करते थे। पहली फरवरी को ससुरालीजनों ने उसका सारा सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़ित पक्ष ने क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम से इसकी शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने कादीपुर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। उनके आदेश पर शुक्रवार को पति लक्ष्मी नारायण उर्फ राजू, ससुर श्रीनारायण व सास जड़ावती के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।