फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Door-to-door survey reached final stage

अंतिम चरण में पहुंचा डोर-टू-डोर सर्वे

Tue, 14 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door survey reached final stage
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर कराया जा रहा डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्राम पंचायतों में चल रहे सर्वे की रोजाना जानकारी ली जा रही है। सर्वे में संदिग्ध पाए जाने के बाद उनकी सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जुलाई की शुरुआत में डोर-टू-डोर सर्वे कराने का निर्देश दिया था। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

जिले के 986 ग्राम पंचायत, नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र के सर्वे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पांच जुलाई से चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। घर-घर किए जा रहे सर्वे में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से परिवार में रहने वाले लोगों की संख्या की जानकारी लेने के साथ स्वास्थ्य की भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इसके लिए उन्हें थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है। टीम की ओर से किए जा रहे सर्वे की रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट में संदिग्ध मिलने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग की जा रही है।

नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे से संदिग्धों की जानकारी मिल सकेगी। उनकी जांच कराकर कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया जा सेगा। सर्वे में संदिग्धों को परिवार के लोगों से अलग रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed